गढ़वा के भंडरिया प्रखंड में जमीन विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच हुई खूनी झड़प में तीन लोग घायल, एक की हालत नाजुक।
गढ़वा जिले के भंडरिया प्रखंड के डुमरी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच रविवार को जमकर मारपीट हुई। इस संघर्ष में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें सुखलाल महतो (52) की हालत गंभीर है। उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ की और चार लोगों को हिरासत में लिया।
