भुवनेश्वर/डाल्टनगंज: पलामू स्थित मासूम आर्ट ग्रुप ने 20 से 25 फरवरी तक भुवनेश्वर, ओडिशा में आयोजित 28वें कलिंगा थिएटर फेस्टिवल में झारखंड का प्रतिनिधित्व किया। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय महोत्सव में समूह ने अपना चर्चित नाटक 'संध्या तारा' का मंचन किया。

मनोज मित्रा के मूल नाटक पर आधारित और सैकत चटर्जी द्वारा लिखित एवं निर्देशित इस नाटक को दर्शकों से खूब सराहना मिली। नाटक आधुनिक समाज में बिखरते पारिवारिक रिश्तों और बुजुर्ग माता-पिता की भावनात्मक पीड़ा को दर्शाता है। कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया。

समूह के अध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय ने इसे पलामू और झारखंड के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर पलामू की प्रतिभा को पहचान मिली है और भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों में भाग लेते रहेंगे।।